ट्रेंड चिकित्सक करेंगे कुष्ठ रोग का इलाज

Updated at : 12 Mar 2016 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेंड चिकित्सक करेंगे कुष्ठ रोग का इलाज

कुष्ठ होम सर्च अभियान की सफलता के लिए सिखाय गये गुर 28 मार्च से चलेगा होम सर्च अभियान बिहारशरीफ : कुष्ठ होम सर्च अभियान को सफल बनाने के गुर जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने सीखे. शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की बैठक कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया. […]

विज्ञापन

कुष्ठ होम सर्च अभियान की सफलता के लिए सिखाय गये गुर

28 मार्च से चलेगा होम सर्च अभियान
बिहारशरीफ : कुष्ठ होम सर्च अभियान को सफल बनाने के गुर जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने सीखे. शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की बैठक कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कुष्ठ होम सर्च अभियान को सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है, जिसे लोगों तक पहुंचा कर कुष्ठ बीमारी से निजात दिलाएं.
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डाॅ रवींद्र कुमार ने कुष्ठ निवारण के लिए 28 मार्च से शुरू होनेवाले होम सर्च अभियान के बारे में जानकारी दी. लेप्रोसी खोज अभियान को सफल बनाने एवं नये कुष्ठ मरीज मिलने के बाद से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए टिप्स बताये जायेंगे. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डाॅ कुमार ने बताया कि होम सर्च अभियान के दौरान प्रत्येक घर के हरेक सदस्यों की जांच की जायेगी. इसका उद्देश्य है कि नये कुष्ठ रोगियों की खोज करना.
इस कार्य में संंबंधित क्षेत्र में कार्यरत आशा एवं एक पुरुष वोलेंटियर काम करेंगे. नये मरीज की पहचान होने पर उसे चिकित्सकीय जांच की जायेगी. यदि कुष्ठ रोग की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. जरूरत के अनुसार उसे जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध करायी जायेंगी. यह अभियान जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान की तर्ज पर चलाया जायेगा, जो 14 दिनों तक सघन रूप से चलेगा.
चिकित्सा पर्यवेक्षक उमेश प्रसाद ने कहा कि कुष्ठ विकलांगता से बचाव के लिए भी विभाग की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. चिह्नित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाता है. साथ ही उसे कृत्रिम अंग भी प्रदान किया जाता है. मौके पर जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन