लाखों की संपत्ति जल कर राख, प्राथमिकी
Updated at : 05 Nov 2015 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

नूरसराय (नालंदा) : स्थानीय थाने के मथुरापुर गांव में मंगलवार की रात में रंगदारी का विरोध करने पर बदमाशों ने दीना कुमार की दुकान में केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. इस संबंध में पीड़ित के भाई संजू राम ने बताया कि आरोपित बलराम प्रसाद, वाल्मीकि व राहुल कुमार की दुकान पिछले दस वर्षों से […]
विज्ञापन
नूरसराय (नालंदा) : स्थानीय थाने के मथुरापुर गांव में मंगलवार की रात में रंगदारी का विरोध करने पर बदमाशों ने दीना कुमार की दुकान में केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. इस संबंध में पीड़ित के भाई संजू राम ने बताया कि आरोपित बलराम प्रसाद, वाल्मीकि व राहुल कुमार की दुकान पिछले दस वर्षों से गांव में है. जब मेरे भाई ने एक वर्ष पूर्व गांव में किराने की दुकान खोली, तो आरोपितों की दुकान कम चलने लगी.
इससे नाराज होकर आरोपितों ने उसके भाई से दो हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी. मंगलवार की रात जब मेरा भाई व मां घर में सोने के लिए गये. उसी समय आरोपित गाली-गलौज करते हुए घर पर आ गये तथा पिटन से वार कर उनके भाई को जख्मी कर दिया. इसके बाद बदमाशों ने उसकी दुकान में केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी तथा भाई को घर में बंद कर दिया.
ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, परंतु तब तक टीवी, फ्रीज सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस संबंध में पीड़ित दीना कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दारोगा राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपित पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल की सजा काट चुके हैं. घटना के बाद से आरोपित सपरिवार फरार चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




