समस्याओं की शिकायत अब सोशल मीडिया पर भी

Updated at : 17 Sep 2015 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं की शिकायत अब सोशल मीडिया पर भी

नगर निगम द्वारा बनाया जायेगा व्हाइटसएप ग्रुप बिहारशरीफ : आधुनिक समय में विकास की गति को कारगर बनाने में हाइटेक तकनीक अपनायी जा रही है. हाईटेक इतकनीक अपनाने की कतार में नगर निगम भी जुड़ गया है. शहर की समस्याओं से अवगत होने व समाधान करने के लिए नगर निगम द्वारा (सोशल मीडिया) व्हाटसएप का […]

विज्ञापन
नगर निगम द्वारा बनाया जायेगा व्हाइटसएप ग्रुप
बिहारशरीफ : आधुनिक समय में विकास की गति को कारगर बनाने में हाइटेक तकनीक अपनायी जा रही है. हाईटेक इतकनीक अपनाने की कतार में नगर निगम भी जुड़ गया है. शहर की समस्याओं से अवगत होने व समाधान करने के लिए नगर निगम द्वारा (सोशल मीडिया) व्हाटसएप का गु्रप बनाया जायेगा. व्हाइटसएप पर शहर के लोग अपनी समस्याओं को पोस्ट कर सकते है. व्हाट्सएप पर पोस्ट किये जाने वाली समस्याओं को अधिकारी द्वारा हर पल मॉनिटरिंग की जायेगी.
व्हाइटसएप पर की गयी शिकायतों का 12 घंटे में होगा निबटारा:
व्हाइटसएप के जरिये समय की बचत हो रही है. वही सूचनाओं को आदान-प्रदान करने का सुगम तरीका हो गया है. शहर के लोग नगर निगम से संबंधित समस्याओं को भेज सकते है. उनकी समस्याओं का 12 घंटे के अंदर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.
समय व कागज की बचत:
सरकारी कार्यो को पेपरलेस बनाने में हाइटेक तकनीक कड़ी के रुप में काम रहा है. साथ ही इससे समय की भी बचत होती है. इस तकनीक की खास बात यह है कि. कार्यालय में बैठे-बैठे ही अधिकारी शहर की समस्याओं से रूबरू होते रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन