नाबालिग छात्र से दुष्कर्म का आरोप
Updated at : 03 Sep 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : दस साल की एक स्कूली छात्र के साथ रेप की घटना घटी. मामला नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के छबीलापुर गांव से संबंध रखता है. हालांकि मानपुर थानाध्यक्ष राहुल ने पूरे घटनाक्रम पर संदेह की लकीर खींच थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे घटना की जांच करायी जा रही है. घटना के संबंध […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : दस साल की एक स्कूली छात्र के साथ रेप की घटना घटी. मामला नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के छबीलापुर गांव से संबंध रखता है. हालांकि मानपुर थानाध्यक्ष राहुल ने पूरे घटनाक्रम पर संदेह की लकीर खींच थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे घटना की जांच करायी जा रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को गांव की दस वर्षीया लड़की पास के एक स्कूल से पढ़ कर पैदल अकेली घर लौट रही थी. इसी दौरान प्रदुमन नामक एक युवक छात्र को वहां से अगवा कर अपने घर ले आया, जहां युवक द्वारा छात्र के हाथ पैर रस्सी से बांध कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवक द्वारा उक्त वाकये की जानकारी किसी के समक्ष नहीं करने जैसे दबाव भी पीड़िता पर बनाया. घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने पूरी जानकारी अपने अभिभावकों को दी. पीड़िता पक्ष ने जब आरोपित की इस करतूत का विरोध किया तो उलटे आरोपित युवक पीड़िता के घर जबरदस्त पत्थरबाजी किया. घटना की आधिकारिक पुष्टि टेलीफोन पर करते हुए महिला थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी ने कहा कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर कांड दर्ज कर लिया गया है.
पोस्को के तहत धाराएं लगायी गयी है. पीड़िता को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




