दो घरों में भीषण डाका

Updated at : 01 Sep 2015 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
दो घरों में भीषण डाका

बिहारशरीफ : अपराधियों ने एक साथ दो घरों में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है.दोनों घटनाएं सोहसराय थाना क्षेत्र में सोमवार की मध्य रात्रि घटी. घटना के बाद अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोहसराय थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : अपराधियों ने एक साथ दो घरों में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है.दोनों घटनाएं सोहसराय थाना क्षेत्र में सोमवार की मध्य रात्रि घटी. घटना के बाद अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोहसराय थाना क्षेत्र के बसार बिगहा गांव निवासी शंकर साव के घर का किवाड़ तोड़ कर तीन की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को हथियार का भय दिखा कर घर में रखे तीस हजार नकद सहित दो लाख रुपये के सोने के आभूषण की लूट कर ली.
घटना का विरोध कर रहे घर के सदस्यों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की.दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के हबीवपुरा मुहल्ले में घटी.
अपराधियों द्वारा मुहल्ला निवासी संजीत कुमार के घर में सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते घर में प्रवेश कर भीषण लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.इस घर से 20 हजार रुपये नकद सहित एक लाख रुपये मूल्य के गहने सहित कई कीमती सामान ले भागने में कामयाब रहे.
घटना के संबंध में पूछे जाने पर सोहसराय इंस्पेक्टर ज्योति प्रकाश ने बताया कि दोनों घटनाएं एक ही गैंग द्वारा दिया जाना प्रतीत होता है.
घटना की जानकारी के बाद सोहसराय थाना पुलिस दोनों घरों में जाकर गृहस्वामी से घटना की पूरी जानकारी ली.पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुसे थे,जो अपने हाथ में पिस्तौल लिये हुए थे. पिस्तौल के बल पर घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिये.
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर स्वाद दस्ते को लगाया गया है.इंस्पेक्टर ने दावे के साथ बताया कि पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उनके कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी करने में जुटी है.यहां बता दें कि इसी तरह की घटना शहर के चार अन्य स्थानों पर घट चुकी है.
पुलिस द्वारा इस मामले में एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है.आये दिन घट रही इस तरह की घटना से शहरवासियों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन