अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या

बिहारशरीफ(नालंदा) : शादी समारोह से भाग लेकर घर लौट रहे एक युवक की हत्या अज्ञात अपराधियों ने गला दबा कर दी. घटना से पूर्व अपराधियों द्वारा युवक की पिटाई करने की बात भी सामने आयी है. युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाये गये हैं. घटना जिले के तेलमर थाना क्षेत्र के वनगच्छा […]
बिहारशरीफ(नालंदा) : शादी समारोह से भाग लेकर घर लौट रहे एक युवक की हत्या अज्ञात अपराधियों ने गला दबा कर दी. घटना से पूर्व अपराधियों द्वारा युवक की पिटाई करने की बात भी सामने आयी है.
युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाये गये हैं. घटना जिले के तेलमर थाना क्षेत्र के वनगच्छा गांव में गुरुवार की देर रात्रि घटी. अपराधियों ने युवक की हत्या कर उसके शव को उसी के घर में फेंक दिया. संबंधित थाना पुलिस का दावा है कि हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी निकट भविष्य में कर ली जायेगी.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी भोनू राम का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार गांव में होनेवाले एक शादी समारोह में भाग लेकर अकेले पैदल अपने घर की ओर आ रहा था. सत्येंद्र राम ने बताया कि उसके भतीजे की हत्या किन लोगों द्वारा व किस स्थान पर की गयी है,यह समझ से परे है. इस संबंध में तेलमर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है,पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




