युवा ही देश के भविष्य

Updated at : 31 Aug 2013 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
युवा ही देश के भविष्य

सिलाव (नालंदा) : देश का विकास अब युवाओं के हाथ में है. युवा ही देश के भविष्य हैं. ये बातें नालंदा के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय के प्रांगण में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में […]

विज्ञापन

सिलाव (नालंदा) : देश का विकास अब युवाओं के हाथ में है. युवा ही देश के भविष्य हैं. ये बातें नालंदा के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय के प्रांगण में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कहीं. श्री कुमार ने कहा कि शिक्षा का महत्व तब पूरा होता है जब इस शिक्षा को दूसरे लोगों में बांटे. उन्होंने कहा कि आप लोगों को 10 दिन के प्रशिक्षण शिविर में तरह-तरह की शिक्षा दी गयी है. अब आप सभी प्रशिक्षण को अपने-अपने शहर के सुदूर गांवों में ले जाकर लोगों को प्रशिक्षण दें, ताकि लोग प्रशिक्षण पाकर अपना सही जीवन जी सके. नालंदा शिक्षा का केंद्र रहा है. आपलोगों ने इस शिक्षा केंद्र की धरती पर प्रशिक्षण लिया है. अब आप लोगों का कर्तव्य बनता है कि जो आपलोगों ने सीखा है उसे लोगों को बताएं. इस प्रशिक्षण शिविर में नालंदा, मुंगेर और जमुई के छात्र-छात्राओं ने 10 दिनों तक यहां रह कर प्रशिक्षण प्राप्त किया. मुख्य सचेतक श्रवण कुमार द्वारा प्रशिक्षण लिये छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया एवं लोगों के माथे पर तिलक लगा कर विदा किया गया. इस समारोह में महाबोधि महाविद्यालय के प्राचार्य अनिरुद्ध कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन