टीम भावना से किया गया कार्य देता है खुशियां

एसपी को दी गयी भावभीनी विदाई बिहारशरीफ (नालंदा):नालंदा के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी को स्थानीय पुलिस लाइन में विदाई दी गयी. श्री तिवारी गया के नये एसएसपी बनाये गये हैं. पुलिस लाइन में एक समारोह के दौरान के सार्जेट मेजर द्वारा एक प्रतीक चिह्न् भेंट किया गया. इस मौके पर एसपी ने पुलिस […]
एसपी को दी गयी भावभीनी विदाई
बिहारशरीफ (नालंदा):नालंदा के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी को स्थानीय पुलिस लाइन में विदाई दी गयी. श्री तिवारी गया के नये एसएसपी बनाये गये हैं. पुलिस लाइन में एक समारोह के दौरान के सार्जेट मेजर द्वारा एक प्रतीक चिह्न् भेंट किया गया. इस मौके पर एसपी ने पुलिस कर्मियों से कहा कि टीम भावना व सशक्त इच्छा शक्ति के बल पर किया जाने वाला काम सदैव खुशियां देता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह के सकारात्मक सहयोग हमें नालंदा से मिले हैं, उसका हमेशा ऋणी रहूंगा.एसपी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि हमें बुद्ध व महावीर की धरती पर सेवा करने का मौका मिला. विधि-व्यवस्था को सुचारु करने में नालंदा पुलिस एक परिवार की तरह काम कर नालंदा वासियों को सुदृढ़ सुरक्षा प्रदान करने में सफलता अर्जित की है. विदाई समारोह के दौरान सार्जेट मेजर ने कहा कि वह निवर्तमान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किये गये कामों को सदैव याद रखेंगे. इस मौके पर पुलिस लाइन में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक को उपस्थित पुलिस कर्मियों ने माला पहना कर उनका अभिवादन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




