ऑटो पलटने से एएनम सहित चार जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा) : मंगलवार की सुबह करीब 12 बजे सवारियों से भरे एक ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार एक एएनएम सहित चार लोग जख्मी हो गये. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एएनएम को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव के […]
बिहारशरीफ (नालंदा) : मंगलवार की सुबह करीब 12 बजे सवारियों से भरे एक ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार एक एएनएम सहित चार लोग जख्मी हो गये. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एएनएम को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
घटना नगर थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव के पास घटी. बताया जाता है कि बिहारशरीफ से मानपुर थाने के तीयूरी गांव जा रही एक ऑटो ज्योंही उक्त स्थान पर पहुंची कि ऑटो चालक सामने से आ रहे एक बाइक को बचाने की फिराक में वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया.
इस हादसे में एएनएम मीना देवी, तीयूरी गांव निवासी किशोरी मांझी की पत्नी सावित्री देवी, जितेंद्र पंडित की तीन वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी व श्रावण मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी होते ही संबंधित थाना पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




