दहेज की खातिर महिला की हत्या

Updated at : 21 Aug 2013 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज की खातिर महिला की हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा) : दहेज की खातिर ससुराल में गला दबा कर महिला की हत्या करने का प्रकाश में आया है. हत्या करने के बाद सभी आरोपित फरार है. घटना जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में सोमवार की देर संध्या घटी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : दहेज की खातिर ससुराल में गला दबा कर महिला की हत्या करने का प्रकाश में आया है. हत्या करने के बाद सभी आरोपित फरार है. घटना जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में सोमवार की देर संध्या घटी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बाबत मृतका के पिता नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी पारस सिंह ने नालंदा थाने को दिये अपने तहरीर में बताया कि सात वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री झुनकी की शादी मुस्तफापुर गांव निवासी धीरज कुमार से की थी.

शादी के बाद से ही पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. आये दिन उसके साथ पति सहित ससुराल के दूसरे रिश्तेदार मारपीट किया करते थे. इस बात की शिकायत पुत्री अक्सर मायके में किया करती थी.

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की दर संध्या करीब आठ बजे उसकी हत्या ससुराल में ही गला दबा कर दी गयी. घटना के संबंध में पूछे जाने पर नालंदा थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति सहित ससुराल के सात अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

घटना के बाद सभी आरोपित घर से फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन