हादसे में एक की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा) : बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों द्वारा शव के साथ सड़क को जाम कर दिया गया. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के समीप घटी. मृतक की पहचान महानंदपुर गांव निवासी बिल्टु राम के 28 वर्षीय पुत्र अमर राम के […]
बिहारशरीफ (नालंदा) : बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों द्वारा शव के साथ सड़क को जाम कर दिया गया. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के समीप घटी. मृतक की पहचान महानंदपुर गांव निवासी बिल्टु राम के 28 वर्षीय पुत्र अमर राम के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि उक्त युवक एक मैजिक गाड़ी की छत पर सवार होकर बिहारशरीफ जा रहा था. इसी दौरान छत से गिर जाने के बाद उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी होते हीं दीप नगर थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा दल–बल के साथ मौके पर पहुंच गये. सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा–बुझा कर सड़क को जाम से मुक्त कराया. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा उनके परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




