दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

सिलाव (नालंदा) : दहेज के लिए अपनी बहू की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना गुरुवार की रात की है. बता दें कि इस्लामपुर थाने के सुढ़ी गांव के निवासी अरुण कुमार अपनी बेटी ललीता कुमारी की शादी दो साल […]
सिलाव (नालंदा) : दहेज के लिए अपनी बहू की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना गुरुवार की रात की है.
बता दें कि इस्लामपुर थाने के सुढ़ी गांव के निवासी अरुण कुमार अपनी बेटी ललीता कुमारी की शादी दो साल पहले बड़े ही धूमधाम के साथ सिलाव थाने के बरनौसा गांव के निवासी कृष्णा साव के बेटे पिंटू साव के साथ की थी. शादी के कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चल रहा था.
धीरे-धीरे पति द्वारा मारपीट किये जाने लगा. इसके बाद विवाहिता की हत्या कर दी गयी. इस मामले में विवाहिता के पिता अरुण कुमार ने पति पिंटू साव, ननद अनिता देवी और देवर मुन्ना साव पर प्राथमिकी सिलाव थाने में दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




