वज्रपात से छात्र की मौत, तीन जख्मी

Updated at : 16 Jul 2013 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से छात्र की मौत, तीन जख्मी

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बरहोज गांव में वज्रपात से एक छात्र मोहन कुमार की मौत हो गयी, जबकि अन्य छात्र दिलीप कुमार, सूरज कुमार और लालटूश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना रविवार की दोपहर के साढ़े तीन बजे हुई जब ये चारों छात्र टय़ूशन पढ़ कर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बरहोज गांव में वज्रपात से एक छात्र मोहन कुमार की मौत हो गयी, जबकि अन्य छात्र दिलीप कुमार, सूरज कुमार और लालटूश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना रविवार की दोपहर के साढ़े तीन बजे हुई जब ये चारों छात्र टय़ूशन पढ़ कर अपने गांव गोविंदपुर जा रहे थे.

रास्ते में मूसलधार बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए ये सारे छात्र एक पेड़ के नीचे शरण ले लिए इसी दौरान वज्रपात हो गया, जिसमें मोहन कुमार की मौत हो गयी जबकि तीनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों का इलाज बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन