एसटीएफ के साथ कराय थाना पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 16 Jul 2013 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
एसटीएफ के साथ कराय थाना पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बिहारशरीफ (नालंदा) : विशेष कार्य बल(एसटीएफ) व कराय थाना पुलिस ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च किया. इसका मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के प्रति सकारात्मक भाव उत्पन्न कराना व सुरक्षा को लेकर पुलिस व एसटीएफ द्वारा बनाये मापदंड के संबंध की जानकारी देना है. फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : विशेष कार्य बल(एसटीएफ) व कराय थाना पुलिस ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च किया. इसका मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के प्रति सकारात्मक भाव उत्पन्न कराना व सुरक्षा को लेकर पुलिस व एसटीएफ द्वारा बनाये मापदंड के संबंध की जानकारी देना है.

फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से करायपरशुराय के थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर व एसटीएफ प्रभारी इश्तिखार आलम मौजूद थे. मौके पर करायपरशुराय क्षेत्र के डीड़ीपर, बदहु बिगहा, भगवानी बिगहा, फुल्ली पर, अगार पर, वाजीतपुर, चकवाजीतपुर, गंगा विगहा, बेरथु आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया गया.

करापरशुराय थानाध्यक्ष श्री निर्झर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पैदल मार्च कर एसटीएफ टीम विशेष हालात में क्षेत्र का भ्रमण कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन