बड़े भाई की हत्या के बाद छोटे को भी मिली धमकी
Updated at : 18 Feb 2020 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

सिलाव (नालंदा) : एक साल पहले सिलाव थाने के एक गांव से लापता हुई नाबालिग लड़की को सिलाव पुलिस ने रविवार को राजगीर के एक मकान से बरामद कर लिया. इस संबंध में सिलाव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया लड़की सिलाव थाने के धरहरा गांव […]
विज्ञापन
सिलाव (नालंदा) : एक साल पहले सिलाव थाने के एक गांव से लापता हुई नाबालिग लड़की को सिलाव पुलिस ने रविवार को राजगीर के एक मकान से बरामद कर लिया. इस संबंध में सिलाव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया लड़की सिलाव थाने के धरहरा गांव में अपनी नानी के यहां रह कर पढ़ाई करती थी. नानी के डांट-डपट करने पर वह घर से भाग गयी. उसकी नानी ने सिलाव थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी.
पुलिस को सूचना मिली कि राजगीर टीला पर के निवासी पिंकी देवी पति रोहन यादव के घर में एक लड़की छिपाकर रखी हुई है. पुलिस ने छापा मार कर लड़की को बरामद कर लिया. पिंकी देवी ने बताया कि राजगीर के आकाश कुमार ने लड़की को लाकर हमें दिया था. पुलिस ने आकाश कुमार व पिंकी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




