कोर्ट मैरिज के बाद फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका को मुहल्ले वालों ने पार्क में पकड़ा और फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2019 5:16 PM
नालंदा :बिहार के नांलदामें सिलाव के दो प्रेमी युगल ने थाने परिसर में बने मंदिर में जाकरशादी रचाई. मंदिर में भगवान को साक्षी मान कर प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर कर अपनी पत्नी स्वीकार किया और फिर घर ले गया. सिलाव के कड़ाह बाजार के रहने वाला प्रेमी अनुज कुमार, जो सिलाव […]
नालंदा :बिहार के नांलदामें सिलाव के दो प्रेमी युगल ने थाने परिसर में बने मंदिर में जाकरशादी रचाई. मंदिर में भगवान को साक्षी मान कर प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर कर अपनी पत्नी स्वीकार किया और फिर घर ले गया. सिलाव के कड़ाह बाजार के रहने वाला प्रेमी अनुज कुमार, जो सिलाव बाइपास पर नवाब मेडिकल हॉल में रहता है. वहीं, प्रेमिका महिमा कुमारी सिलाव में जीवन ज्योति स्कूल मेंशिक्षक थी. प्रेमीकीगहरी दोस्ती प्रेमिका के पिता से है. जिसके कारण जब भी कोई प्रेमिका के घर में बीमार पड़ता था तो उसके घर उसका आना जानालगा रहता था. इसी बीच दोनों में प्यार हो गया.
22 अगस्त 2019 को बाढ़ कोर्ट में जा कर प्रेमी-प्रेमिका कोर्ट मैरेज कर लिया. 14 नवंबर 2019 को प्रेमिका अपने माता-पिता को कोर्ट मैरेज के बारे में बता दी. यह सुनते ही माता इसे मारपीट किया. 14 तारीख को ही प्रेमी-प्रेमिका घर से फरार हो गयी. जब मोहल्ले वाले के सहयोग से दोनों प्रेमी युगल को पटना के एक पार्क से बरामद कर शनिवार को सिलाव थाने लेकर पहुंचे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जब पूछा तो प्रेमी-प्रेमिका ने कोर्ट मैसेज के बारे जारी जानकारी बतायी और कोर्ट मैरेज का कागज दिखाया.
इसके बाद थानाध्यक्ष ने दोनों प्रेमी युगल के माता-पिता को बुला कर समझानेका प्रयास करते हुए मामलेको शांत कराया. वहीं, दोनों प्रेमी युगल थाना परिसर में बने मंदिर मेंपहुंचेऔर फिर प्रेमी ने प्रेमिकाकी मांग में सिंदूर देकरपत्नी स्वीकारकिया. इस शादी की चर्चा आग की तरह पूरे सिलाव में फैल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










