ठग को पकड़वाने की खुन्नस में अगवा करने का प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : कतरीसराय में ठगी के आरोपित रहे एक शातिर बदमाश को पुलिस से पकड़वाना एक युवक को महंगा पड़ गया. पीड़ित युवक कमलकांत सिन्हा बिहार थाने के कचहरी रोड निवासी व अखिल भारतीय जनतंत्र पार्टी, नालंदा के जिलाध्यक्ष हैं. पीड़ित ने नालंदा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष शशि रंजन ने […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : कतरीसराय में ठगी के आरोपित रहे एक शातिर बदमाश को पुलिस से पकड़वाना एक युवक को महंगा पड़ गया. पीड़ित युवक कमलकांत सिन्हा बिहार थाने के कचहरी रोड निवासी व अखिल भारतीय जनतंत्र पार्टी, नालंदा के जिलाध्यक्ष हैं.
पीड़ित ने नालंदा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. इधर, प्राथमिकी में पीड़ित कमलकांत ने कहा है कि वह मंगलवार को राजगीर से स्कॉर्पियो से अपने घर बिहारशरीफ लौट रहे थे.
इसी दौरान हथियारों से लैस दूसरे चारपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने उनके वाहन को जबरन रोक दिया. इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अपहरण का प्रयास किया. लेकिन, उनके साथ रहे अंगरक्षक एवं आसपास के लोगों के विरोध के कारण सभी बदमाश भाग खड़े हुए. इधर, बिहारशरीफ में बुधवार को पार्टी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष कमलकांत ने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने कतरीसराय में ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया था.
आशंका है कि इसी खुन्नस में या फिर उनकी हत्या की नीयत से उनके अपहरण का प्रयास किया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनके जान-माल का खतरा बना हुआ है. मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विकास कुमार, लोस के पूर्व प्रत्याशी पुनीत कुमार, गुंजन कुमार, शिवम कुमार आदि ने बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










