मुखिया रंजू को मिलेगा दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

बिहारशरीफ : पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए नगरनौसा के दामोदरपुर बलधा पंचायत की मुखिया रंजू देवी का चयन किया गया है जो कि जिले के लिए गर्व की बात है. भारत सरकार के पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2019 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिले के 249 पंचायतों में से […]
बिहारशरीफ : पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए नगरनौसा के दामोदरपुर बलधा पंचायत की मुखिया रंजू देवी का चयन किया गया है जो कि जिले के लिए गर्व की बात है. भारत सरकार के पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2019 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिले के 249 पंचायतों में से मात्र एक पंचायत की महिला मुखिया का चयन किया गया है. पंचायत की मुखिय रंजू देवी के नेतृत्व में पंचायतों में विकास का काम आपसी मेल-मिलाप से तीव्र गति से किया गया. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंचायत में 200 लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




