ePaper

बिहारशरीफ : सदर अस्पताल में मांस के लोथड़े को निवाला बनाते दिखे दो कुत्ते, तमाशाबीन बने रहे लोग

Updated at : 22 Aug 2019 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सदर अस्पताल में मांस के लोथड़े को निवाला बनाते दिखे दो कुत्ते, तमाशाबीन बने रहे लोग

बिहारशरीफ: बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में दो कुत्ते भ्रूण नोंचते एवं इसे खाते पाये गये तो लोग भौंचक रहे गये. मंगलवार की देर शाम एसएनसीयू के पास करीब पंद्रह मिनट तक यह तमाशा चलता रहा. लेकिन, कुत्तों को भगाने की किसी ने जहमत नहीं उठायी. हालांकि, कहने के लिए सदर अस्पताल में आधे दर्जन से […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ: बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में दो कुत्ते भ्रूण नोंचते एवं इसे खाते पाये गये तो लोग भौंचक रहे गये. मंगलवार की देर शाम एसएनसीयू के पास करीब पंद्रह मिनट तक यह तमाशा चलता रहा. लेकिन, कुत्तों को भगाने की किसी ने जहमत नहीं उठायी. हालांकि, कहने के लिए सदर अस्पताल में आधे दर्जन से भी अधिक सिक्यूरिटी गार्ड हर रोज डयूटी बजाते हैं. लेकिन, ज्यादातर मोबाइल पर ही इधर उधर व्यस्त रहते हैं.

हैरानी की बात यह है कि जिस समय कुत्ते मांस के लोथड़े को निवाला बना रहे थे, उस वक्त लोग सिर्फ तमाशाबीन बने रहे. इधर, एक शख्स ने सदर अस्पताल के प्रबंधक को इसकी सूचना दी तो वह तुरंत अस्पताल परिसर पहुंचे. लेकिन, तब तक कुत्ते मांस के लोथड़े को लेकर परिसर से भाग निकले थे. इस संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कृष्णा ने बताया कि मीडिया के द्वारा ही उनके संज्ञान में यह मामला आया है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच करायी जायेगी. जांच में दोषी रहे कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन