केएसटी कॉलेज में एग्रीकल्चर व डेयरी डिप्लोमा की पढ़ाई शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : एग्रीकल्चर एंड नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट एवं डेयरी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा की पढ़ाई के लिए अब जिले के विद्यार्थियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्थानीय केएसटी कॉलेज, सोहसराय में यूजीसी के द्वारा इन दोनों पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की मान्यता प्रदान की गयी है. सोमवार को कॉलेज में इन दोनों विषयों […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : एग्रीकल्चर एंड नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट एवं डेयरी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा की पढ़ाई के लिए अब जिले के विद्यार्थियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्थानीय केएसटी कॉलेज, सोहसराय में यूजीसी के द्वारा इन दोनों पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की मान्यता प्रदान की गयी है. सोमवार को कॉलेज में इन दोनों विषयों की विधिवत शुरुआत भी हो गयी है.
डिप्लोमा कोर्स का कॉलेज में उद्घाटन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि बिहार राज्य के मात्र दो ही कॉलेजों को इस प्रकार की एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की मान्यता मिली है, उनमें से केएसटी कॉलेज एक है.
जिले के छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कॉलेज द्वारा इन विषयों की पढ़ाई शुरू की गयी है. सबसे बड़ी विशेषता यह है कि स्नातक के विद्यार्थी डिप्लोमा कोर्स भी साथ-साथ कर सकते हैं.
इस अवसर पर क्षितिज एग्रोटेक, पटना के चेयरमैन सुनील कुमार ने कहा कि इन दिनों देश तथा राज्य में कृषि तथा डेयरी के विकास पर सरकार का बेहतर नजरिया है. यह सच्चाई है कि कृषि के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है. इसके साथ ही चावल, गेहूं, सब्जियां तथा डेयरी उत्पाद हमारे भोजन के प्रमुख अंश हैं.
सभी लोगों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिले इसके लिए एग्रीकल्चर और डेयरी में कुशल और जानकार लोगों की मांग बढ़ी है. विद्यार्थियों के लिए इसमें नौकरी तथा स्वरोजगार का बेहतर अवसर है. कॉलेज के व्याख्याता प्रो (डॉ) संजीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए कॉलेज द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं. मंगलवार से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू हो जायेगा.
दोनों कोर्स में अभी कुछ सीटें रिक्त हैं, जिन पर इच्छुक विद्यार्थी तत्काल एडमिशन लेकर पढ़ाई शुरू कर सकते हैं. इस अवसर पर पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ इंद्रदेव सिंह, आरएमपी सिंह कॉलेज के व्याख्याता डॉ मनोज कुमार, डॉ आदित्य कुमार, डॉ आशा प्रसाद, डॉ राजू रंजन प्रसाद, डॉ सत्येंद्र प्रसाद, प्रो उज्ज्वलानंद गिरि, जनक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










