काॅलेज के प्राचार्य पर लगाया करोड़ों रुपये के गबन का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोधगया : गोह स्थित ठाकुर बीडी सिंह कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बुधवार को एमयू के कुलसचिव कर्नल प्रणव कुमार से मिल कर काॅलेज के प्राचार्य की मनमानी पर नाराजगी जताते हुए नये शासी निकाय का गठन किये जाने की मांग की. शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते […]
विज्ञापन
बोधगया : गोह स्थित ठाकुर बीडी सिंह कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बुधवार को एमयू के कुलसचिव कर्नल प्रणव कुमार से मिल कर काॅलेज के प्राचार्य की मनमानी पर नाराजगी जताते हुए नये शासी निकाय का गठन किये जाने की मांग की.
शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि काॅलेज के प्राचार्य डॉ भोलानाथ सिंह फर्जी तरीके से शासी निकाय की बैठक कर करोड़ों रुपये का गबन कर लिया है.
आरोप है कि काॅलेज के शिक्षकों को गुमराह कर काॅलेज के बदले गया स्थित सरावगी होटल में शासी निकाय की बैठक की गयी और सचिव पर दबाव बना कर हस्ताक्षर करा लिया गया. साथ ही, प्राचार्य ने अपने बेटे को अवैध तरीके से दानदाता भी बना दिया.
इससे आंतरिक श्रोत की राशि का विचलन करने की मंशा है. इसके बाद कुलसचिव ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह सचिव डॉ सुनील सुमन से वस्तु स्थिति की जानकारी ली व आश्वासन दिया कि मामले की जांच करायी जायेगी व आप सभी के साथ न्याय होगा.
प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सचिव सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पीयूष रंजन, महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, रोजेश कुमार सिंह, मोहन कुमार व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










