सूर्य उगल रहा आग, 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान
Updated at : 08 May 2019 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : सूर्य के तेवर बदलने से दिन का पारा उछाल मारने लगा है. सुबह के 10 बजते बजते गर्मी व ऊमस लोगों को बेहाल करने लगती है. शाम के चार बजे तक यही स्थिति बरकरार रहती है. दोपहर में सड़कें सुनसान दिखने लगती हैं. लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. दोपहर में […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सूर्य के तेवर बदलने से दिन का पारा उछाल मारने लगा है. सुबह के 10 बजते बजते गर्मी व ऊमस लोगों को बेहाल करने लगती है. शाम के चार बजे तक यही स्थिति बरकरार रहती है. दोपहर में सड़कें सुनसान दिखने लगती हैं. लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. दोपहर में वही लोग बाहर निकल पा रहे हैं, जिन्हें जरूरी काम होता है.
पसीने से तर-बतर कर देने वाली ऊमस व गर्मी से बचने के लिए दिन भर जुगाड़ करने में लगे रहते हैं. मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पारा के और चढ़ने की संभावना है और यह 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है. बुधवार व गुरुवार को पारा अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर जा सकता है.
न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है. न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात्रि के समय भी गर्मी व ऊमस महसूस होगी. अभी के तापमान के अनुसार रात्रि के समय गर्मी व ऊमस से थोड़ी राहत मिल रही है. इन दिनों सूरज की किरणें आग उगल रही है. जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, वैसे-वैसे सूरज की तपिश भी तेज हो जाती है.
बेहोशी की हालत में दें नीबू व नमक का घोल
गर्मी व ऊमस के कारण बेहोश होने पर मरीज को नींबू और नमक का घोल दें. बेहोश होने की स्थिति में कभी भी व्यक्ति को सीधी अवस्था में न लिटाएं, उसे दायें या बायें करवट लिटाएं. कमरे क खिड़की व कमरे के दरवाजे को खोल दें.
डॉ सियाशरण प्रसाद, आइएमए के पूर्व अध्यक्ष
गर्मी में जानवरों को रहता है हिट स्ट्रोक का खतरा
गर्मी व ऊमस से बेजुबान जानवरों को हिट स्ट्रोक का खतरा रहता है. इससे बचाव के लिए पशुपालकों को सलाह दी जाती है कि मवेशियों के निवास स्थल की खिड़कियों को जूट के बोरे से ढंककर उस पर जल का छिड़काव करें.
डॉ संतोष कुमार, पशु चिकित्सक, जुआफर बाजार
गर्मी व ऊमस से ये हो सकती हैं परेशानियां
गर्मी व ऊमस ज्यादा होने से घुटन के कारण बेहोशी छा सकती है
गर्मी व ऊमस से बीपी लो हो सकता है, इसलिए चेकअप कराते रहें
शरीर में नमक, पानी व पोटाशियम की कमी हो सकती है, इससे बेहोशी आती है
उलटी, दस्त, बुखार, खांसी, जुकाम, सिरदर्द व शरीर में पानी की कमी हो सकती है
जीभ निकालकर हांफ रहे बेजुबान जानवर
गर्मी व ऊमस से न केवल जनजीवन पर असर पड़ रहा है, बल्कि बेजुबान जानवरों पर भी बुरा असर पड़ रहा है. लोग गर्मी व ऊमस के कारण दिन-रात पसीने से तर-बतर हो रहे हैं, तो बेजुबान जानवरों को गर्मी व ऊमस से जीभ निकालकर हांफते देखा जा सकता है. किसानों के बेजुबान जानवरों को राहत दिलाने का हर प्रयास बेअसर साबित हो रहा है.
अगले पांच दिनों के संभावित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 43 डिग्री 24 डिग्री
बुधवार 44 डिग्री 27 डिग्री
गुरुवार 44 डिग्री 28 डिग्री
शुक्रवार 43 डिग्री 27 डिग्री
शनिवार 43 डिग्री 28 डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




