दहेज हत्या के तीन आरोपित दोषी करार, फैसला 15 को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के एडीजे तृतीय ओम प्रकाश ने दहेज हत्या के आरोपियों दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी ग्राम वासी पति चिंटू कुमार, ननद व ननदोई सुलेखा देवी तथा अनिरुद्ध प्रसाद को साक्ष्य सही पाते हुए दोषी करार किया. सजा निर्धारण पर फैसला 15 अप्रैल को किया जायेगा. अभियोजन पक्ष से एपीपी सुशील कुमार […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के एडीजे तृतीय ओम प्रकाश ने दहेज हत्या के आरोपियों दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी ग्राम वासी पति चिंटू कुमार, ननद व ननदोई सुलेखा देवी तथा अनिरुद्ध प्रसाद को साक्ष्य सही पाते हुए दोषी करार किया. सजा निर्धारण पर फैसला 15 अप्रैल को किया जायेगा.
अभियोजन पक्ष से एपीपी सुशील कुमार ने विचारण के दौरान बहस एवं आठ साक्षियों का परीक्षण किया था, जबकि बचाव पक्ष के 04 साक्षियों का प्रतिपरीक्षण किया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपितों को नामजद किया गया था, जिसमें तीन को दोषी करार किया गया, जबकि एक आरोपी का किशोर न्याय परिषद में विचारण किया जा रहा है.
इन आरोपितों ने दहेज की मांग की थी. आरोपित चिंटू की शादी नीतू देवी के संग हिंदू रीति रिवाज से 01 मई, 2015 को हुई थी. मृतका का मायका इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रामा विगहा गांव में है. मृतका की मां मुन्नी देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. आरोपियों ने एक बाइक व डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी. मांग की पूर्ति न करने पर जहर देकर हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










