लोकसभा चुनाव : नालंदा से कौशलेंद्र और सीवान से अजय सिंह को जदयू दे सकता है टिकट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के लिए जदयू नालंदा से कौशलेंद्र, सीवान से अजय सिंह और वाल्मीकिनगर से वैद्यनाथ प्रसाद महतो को टिकट दे सकता है. हालांकि इसे लेकर मंगलवार को भी उहापोह की स्थिति रही. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से इन सभी नेताओं ने […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव के लिए जदयू नालंदा से कौशलेंद्र, सीवान से अजय सिंह और वाल्मीकिनगर से वैद्यनाथ प्रसाद महतो को टिकट दे सकता है. हालांकि इसे लेकर मंगलवार को भी उहापोह की स्थिति रही.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से इन सभी नेताओं ने विभिन्न माध्यमों से संपर्क साधा. इनके नामों पर चर्चा हुई, लेकिन होली के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी. जदयू के सूत्रों की मानें तो एक तरफ पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के पक्ष में लोग गोलबंद हो रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके विरोध में भी खेमाबंदी हो रही है.
हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता किसी भी हाल में पार्टी के अंदर फूट पैदा नहीं होने देना चाहते हैं. इसलिए बीच का रास्ता तलाशने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










