पावापुरी हॉल्ट के पास किशोर का मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
Updated at : 15 Mar 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : दीपनगर थाने के पावापुरी हॉल्ट के समीप एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. रोजाना की तरह आसपास के लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उनकी नजर शव पर गयी. तत्पश्चात, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : दीपनगर थाने के पावापुरी हॉल्ट के समीप एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. रोजाना की तरह आसपास के लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उनकी नजर शव पर गयी.
तत्पश्चात, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक दीपनगर थाने के बियावानी गांव निवासी वेद प्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार है. परिजनों ने बताया कि आलोक कुछ समय से सिपाह स्थित अपने नानी घर में रह रहा था. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है.
मौत की वजह को लेकर संशय बरकरार
मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की संध्या आलोक के तीन दोस्त घर पर आये थे. दोस्तों ने आलोक को एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर ले गये थे. लेकिन, सुबह आलोक का शव पावापुरी हॉल्ट के समीप मिला.
परिजनों की मानें तो दोस्तों ने ही आलोक को मारपीट एवं गला दबाकर हत्या कर दी है. इधर, दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की मानें तो प्रथम दृष्टया मौत का कारण किसी वाहन से दुघर्टना होना प्रतीत होता है. ऐसे में अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




