लिफाफा कंपनी व स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस पर छापा, दुकान छोड़कर भागा संचालक, भारी संख्या में नाप-तौल व फ्लिप कार्ड के स्क्रैच कार्ड बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : लहेरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के कमरूद्दीनगंज मोहल्ले में एक लिफाफा कंपनी व स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस पर बुधवार की संध्या छापेमारी की. इस दौरान पुलिस के हाथ भारी संख्या में नाप तौल, फ्लिप कार्ड व डाटा विंड कंपनी का स्क्रैच कार्ड लगा है. करीब एक घंटे की तलाशी में मनचाही गोल्ड कोटेड तकरीबन […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : लहेरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के कमरूद्दीनगंज मोहल्ले में एक लिफाफा कंपनी व स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस पर बुधवार की संध्या छापेमारी की. इस दौरान पुलिस के हाथ भारी संख्या में नाप तौल, फ्लिप कार्ड व डाटा विंड कंपनी का स्क्रैच कार्ड लगा है. करीब एक घंटे की तलाशी में मनचाही गोल्ड कोटेड तकरीबन 2000 अंगूठी भी बरामद किया गया.
थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दरअसल, उक्त प्रतिष्ठान में इन सभी समानों के छापे जाने और इसे संग्रह करने की गुप्त सूचना मिली थी. तत्पश्चात, एसपी नीलेश कुमार को सूचना देते हुए तुरंत छापेमारी टीम गठित कर पुलिस कमरूद्दीनगंज मोहल्ले में पहुंची और दुकान की घेराबंदी कर वहां छापेमारी की.
पुलिस आने की भनक लगते ही दुकान का संचालक फरार हो गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दुकान का फरार संचालक अनिल कुमार है.
इस संबंध में संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में एएसआइ राजकुमार प्रसाद, बाल्मीकि पासवान अादि शामिल थे.
कार्ड स्क्रैच करने पर 50 हजार से 12 लाख का इनाम :
थानाध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि बरामद विभिन्न कंपनियों के कुछ कार्ड स्क्रैच किया हुआ था. इन कार्डों में 50 हजार से लेकर 12 लाख रुपये के पुरस्कार के रूप में कार व लॉटरी फंसने की बात प्रतीत होता है.
आशंका है कि इस महाठगी के गोरखधंधे से जुड़े साइबर ठग लोगों से इसी कार्ड को भेजकर स्क्रैच करवाते थे. तत्पश्चात, इनाम फंसने का लालच देकर तरह- तरह से रुपये की ठगी करते थे. मशहूर ठग नगरी कतरीसराय से तार जुड़े होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. पूरे मामले की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










