ePaper

नालंदा जिले में बनेंगे दो नये पावर सब स्टेशन

Updated at : 26 Feb 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा जिले में बनेंगे दो नये पावर सब स्टेशन

बिहारशरीफ : जिले में दो नये पावर सब स्टेशनों का निर्माण किया जायेगा. एकंगरसराय प्रखंड के कोशियावां एवं इस्लामपुर प्रखंड के जैतीपुर गांव में इन पावर सब स्टेशनों का निर्माण होगा. इन पावर सब स्टेशनों का निर्माण स्टेट प्लान के तहत किया जायेगा. प्रत्येक पावर सब-स्टेशन के निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले में दो नये पावर सब स्टेशनों का निर्माण किया जायेगा. एकंगरसराय प्रखंड के कोशियावां एवं इस्लामपुर प्रखंड के जैतीपुर गांव में इन पावर सब स्टेशनों का निर्माण होगा. इन पावर सब स्टेशनों का निर्माण स्टेट प्लान के तहत किया जायेगा. प्रत्येक पावर सब-स्टेशन के निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे.

हरेक पावर सब स्टेशन में पांच-पांच एमबीए के दो-दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे. इन पावर सब स्टेशनों से 11-11 केवीए के कई फीडर निकलेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को विद्युत भवन पटना से रिमोट कंट्रोल से इन दोनों पावर सब स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे. वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में इसे देखा जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

लोड अधिक बढ़ने से पड़ी जरूरत : हर घर बिजली योजना व सिंचाई के लिए किसानों को दिये जा रहे बिजली कनेक्शन के कारण बिजली का लोड काफी बढ़ गया है. इन योजनाओं के कारण बिजली के उपभोक्ताओं की संख्या काफी बढ़ गयी है.

पूरे जिले में अब चार लाख से अधिक बिजली के उपभोक्ता हो गये हैं. बिजली की खपत भी काफी बढ़ गयी है. बढ़े लोड को देखते हुए राज्य सरकार ने एकंगरसराय के कोशियावां एवं इस्लामपुर प्रखंड के जैतीपुर गांव में पावर सब स्टेशन बनाने की स्वीकृति दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन