ePaper

46 केंद्रों पर 50 हजार छात्र व छात्राएं आज से देंगे इंटरमीडिएट की परीक्षा

Updated at : 06 Feb 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
46 केंद्रों पर 50 हजार छात्र व छात्राएं आज से देंगे इंटरमीडिएट की परीक्षा

तैयारी पूरी : एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति केंद्रों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे एक बेंच पर बैठेंगे सिर्फ दो विद्यार्थी बिहारशरीफ : जिले के कुल 46 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो जायेगी. इस वर्ष इंटर परीक्षा में जिले के 52 हजार से […]

विज्ञापन

तैयारी पूरी : एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति

केंद्रों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे

एक बेंच पर बैठेंगे सिर्फ दो विद्यार्थी
बिहारशरीफ : जिले के कुल 46 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो जायेगी. इस वर्ष इंटर परीक्षा में जिले के 52 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इनमें 18 परीक्षा केंद्र छात्राओं के लिए बनाये गये हैं, जिन पर 20522 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी. 31593 छात्र 28 केंद्रों पर परीक्षा देंगे. जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है. परीक्षार्थियों को सबसे पहले प्रवेश द्वार पर ही कड़ी तलाशी से गुजरनी होगी. इसके लिए परीक्षार्थियों को समय के पूर्व ही अपने-अपने सेंटरों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा. इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को लौटा दिया जायेगा. इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह इंटर परीक्षार्थियों को भी चपल पहनकर ही परीक्षा केंद्रों पर आने का निर्देश दिया गया है. परीक्षार्थी अपने साथ चिट-पुर्जे, मोबाइल, बैग आदि किसी प्रकार के सामान परीक्षा भवन में नहीं ले जा सकेंगे. परीक्षार्थियों के अभिभावक केंद्र से दूर ही रखे जायेंगे. छात्राओं की तलाशी के लिए केंद्रों पर कपड़े घेरकर विशेष कक्ष बनाये गये हैं, जहां महिला अधिकारी द्वारा तलाशी ली जायेगी.
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी : इंटर परीक्षा के लिए बनाये गये सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी कराने के लिए अलग से वीडियोग्राफर भी तैनात किये गये हैं. सभी केंद्रों पर एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को बैठाने के लिए अतिरिक्त बेंच, डेस्क भी लगाये गये हैं. परीक्षा के दौरान अनावश्यक रूप से प्रवेश करने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी.
यहां लगता है जाम, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
शहर के 28 सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में इंटर की परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा के दौरान शहर की सड़कों पर कई स्थलों पर जाम की स्थिति बन सकती है. इससे बचने के लिए परीक्षार्थी समय से पूर्व तथा वैकल्पिक रास्तों से केंद्र की ओर जाएं. शहर के खंदकपर, नयीसराय, अंबेर चौराहा, कॉलेज मोड़, अस्पताल चौराहा, सोहसराय मोड़, भरावपर, पुलपर, 17 नबंर बाइपास आदि स्थलों पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है. परीक्षार्थी पुलपर के रास्ते से गुजरने से बचें, अंबेर चौराहे की जाम से बचने के लिए चारों तरफ की गलियों का प्रयोग करें, अस्पताल चौराहा से रांची रोड से गुजरना आसान रहेगा. भैंसासुर चौराहा, कागजी मोहल्ला, मोगलकुआं आदि में भी गलियों से जाया जा सकता है. रहुई रोड से आने वाले शहर में प्रवेश किये बिना नेशनल स्कूल से पहले नये रोड से रांची रोड में आ सकते हैं. रामचंद्रपुर से शहर में आने वाले लोग नाला रोड तथा भरावपर वाले रोड में भीड़-भाड़ को देखकर निर्णय लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन