बिहार : नालंदा में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2018 10:04 PM
बिहारशरीफ : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने नालंदा जिले के बिहारशरीफ भवन प्रमंडल के एक कार्यपालक अभियंता को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 75 हजार रुपये लेते हुए बृहस्पतिवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना […]
बिहारशरीफ : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने नालंदा जिले के बिहारशरीफ भवन प्रमंडल के एक कार्यपालक अभियंता को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 75 हजार रुपये लेते हुए बृहस्पतिवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना अंतर्गत अंबेर मोहद्दीनगर गांव निवासी और परिवादी संजय कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार गुप्त पुनरीक्षित प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान करने, अस्थावां पॉलिटेक्निक प्रशासनिक भवन एवं परीक्षा भवन के लिए आवंटित राशि मंगवाने की एवज में उनसे रिश्वत के तौर पर एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.
पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने बिहारशरीफ भवन प्रमंडल कार्यालय स्थित सुभाष कुमार गुप्त के कक्ष में ही परिवादी से उसे रिश्वत के तौर पर 75 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पूछताछ किए जाने के बाद पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










