जमीन विवाद में गरजी बंदूकें, इलाके में दहशत, एक जख्मी

Updated at : 29 Oct 2018 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में गरजी बंदूकें, इलाके में दहशत, एक जख्मी

बिहारशरीफ : जमीन विवाद में एक बार फिर नालंदा में बंदूके गरज उठी है. ताजा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के सैदी गांव से जुड़ा है. फायरिंग के दौरान अफरातफरी मच गयी. इसी दौरान बदमाशों ने भाग रहे एक युवती को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. गोली युवती के बायें पैर में लगी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जमीन विवाद में एक बार फिर नालंदा में बंदूके गरज उठी है. ताजा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के सैदी गांव से जुड़ा है. फायरिंग के दौरान अफरातफरी मच गयी. इसी दौरान बदमाशों ने भाग रहे एक युवती को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. गोली युवती के बायें पैर में लगी है. घटना सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे घटी. हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस की सहायता से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

परिजनों ने बताया कि हमलोग अपने घर में बैठे थे. इसी दौरान गांव के ही नगीना यादव व उनके पुत्र रणजीत यादव समेत बौना गोप व अलख गोप हमलोग के घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. सुबह में भी आरोपियों ने हमलोगों के घर पर चढ़ कर गाली गलौज किया था. तब यह मामला शांत हो गया लेकिन दोपहर में सभी आरोपित मेरे घर पर दुबारा पहुंच गये. उसके बाद गाली गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.

गोलीबारी के बाद जान बचाने के लिए भागी एक युवती जख्मी हो गयी. जख्मी सैदी गांव निवासी उमेश यादव की 19 वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी है. इधर, नूरसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है. पुलिस पर आरोपियों से सांठ गांठ का आरोप बिल्कुल निराधार है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन