सदर अस्पताल से एक को किया गया पटना रेफर

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के नयी सराय मोहल्ला स्थित चौधरी कॉलोनी में गैस सिलिंडर फटने से छह लोग जख्मी हो गये. घटना सोमवार की देर शाम मकान मालिक मुन्ना प्रसाद के यहां घटी. लोगों में मकान मालिक मुन्ना प्रसाद की पत्नी 41 वर्षीया अनिता देवी एवं किरायेदार 45 वर्षीय कमलेश कुमार, 38 वर्षीय सुनील […]
बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के नयी सराय मोहल्ला स्थित चौधरी कॉलोनी में गैस सिलिंडर फटने से छह लोग जख्मी हो गये. घटना सोमवार की देर शाम मकान मालिक मुन्ना प्रसाद के यहां घटी. लोगों में मकान मालिक मुन्ना प्रसाद की पत्नी 41 वर्षीया अनिता देवी एवं किरायेदार 45 वर्षीय कमलेश कुमार, 38 वर्षीय सुनील कुमार, 18 वर्षीया मंजू कुमारी, 20 वर्षीया गुड़िया कुमारी एवं 14 वर्षीय प्रभाष राज शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद मोहल्लेवासियों ने सभी झुलसे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इधर, चिकित्सकों ने मकान मालकिन अनिता देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोजाना की तरह मुन्ना प्रसाद के किरायेदार गुड़िया व मंजू घर में छोटा गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी.
इसी दौरान सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया. इसके बाद पास में बैठे मकान मालकिन समेत छह किरायेदार बुरी तरह से झुलस गये. तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने की आवाज से मोहल्लेवासियों को किसी अप्रिय घटना की आशंका हुई. आवाज सुनते ही मुन्ना प्रसाद के मकान की ओर दौड़ गये. मोहल्लेवासी जब मकान के अंदर गये तो अंदर का दृश्य देखकर चौंक गये. सभी जख्मी बुरी तरह से चीख चिल्ला रहे थे. सबसे बुरी तरह से अनिता देवी झुलसी थी. इधर, सदर अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में एक साथ झुलसे छह मरीजों के भर्ती कराये जाने के बाद वहां अफरातफरी मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










