सड़क िकनारे खाई में गिरी कार, दो की मौत

Updated at : 04 Sep 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क िकनारे खाई में गिरी कार, दो की मौत

सभी कार सवार रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे घर हिलसा (नालंदा) : सड़क किनारे पानी भरी खाई में एक कार के डूब जाने से इसमें सवार दो आरजेडी समर्थकों की मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर शाम टेका बिगहा गांव के समीप घटी. घटना के संबंध में सौरभ कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

सभी कार सवार रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे घर

हिलसा (नालंदा) : सड़क किनारे पानी भरी खाई में एक कार के डूब जाने से इसमें सवार दो आरजेडी समर्थकों की मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर शाम टेका बिगहा गांव के समीप घटी. घटना के संबंध में सौरभ कुमार ने बताया कि आरजेडी समर्थक भटबिगहा गांव निवासी धर्मवीर कुमार उर्फ पप्पी यादव एवं ग्रामीण ललेंद्र कुमार के साथ उनके दोस्त पटना जिले के फतुहा निवासी विमलेश कुमार हिलसा के पूर्वी इलाके में अपने रिश्तेदार के घर गये थे. परिवार के लोगों से मुलाकात के बाद सभी कार पर सवार होकर देर शाम घर लौट रहे थे. इसी दौरान टेकाबिगहा गांव के पास रानीबाग जानेवाली सड़क के तीखे मोड़ के पास कार पानी से भरी खाई में जा गिरी.
इधर, कार को खाई में गिरते देख कार पर सवार ललेंद्र कुमार कूद गया. इसके बाद ललेंद्र के जोर- जोर से चिल्लाने के बाद आसपास के दर्जनों ग्रामीण जमा हो गये़ ग्रामीणों ने खाई में डूबी कार का शीशा फोड़ कर कार के अंदर फंसे धर्मवीर कुमार उर्फ पप्पी यादव तथा विमलेश कुमार को बाहर निकला. घटनास्थल पर पहुंचे हिलसा थाने के जमादार राजकुमार यादव ने बताया कि पानी में डूबी कार से निकाले गये धर्मवीर एवं विमलेश की मौत हो गयी थी़ उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. इधर, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन