कुमारी मीर सिन्हा बनीं जिला पर्षद अध्यक्ष

बिहारशरीफ : जिला पर्षद अध्यक्ष के चुनाव में कुमारी मीर सिन्हा ने बाजी मार ली. बुधवार को हरदेव भवन में जिला पर्षद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में मीर सिन्हा को 19 वोट मिले. वहीं, पूर्व अध्यक्ष तनुजा कुमारी को 15 वोट मिले. कुमारी मीर सिन्हा बिहारशरीफ पूर्वी क्षेत्र से जिला पर्षद सदस्य है. निर्वाचन […]
बिहारशरीफ : जिला पर्षद अध्यक्ष के चुनाव में कुमारी मीर सिन्हा ने बाजी मार ली. बुधवार को हरदेव भवन में जिला पर्षद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में मीर सिन्हा को 19 वोट मिले. वहीं, पूर्व अध्यक्ष तनुजा कुमारी को 15 वोट मिले. कुमारी मीर सिन्हा बिहारशरीफ पूर्वी क्षेत्र से जिला पर्षद सदस्य है. निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह- डीएम डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न करायी गयी. अध्यक्ष पद के लिए कुमारी मीर सिन्हा व तनुजा कुमारी ने पर्चा दाखिल किया था. इसके बाद सदस्यों को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. जिला पर्षद के सभी 34 पार्षदों ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




