पिछड़ा-अतिपिछड़ा को कोटा दें राजनीतिक दल : राजीव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजगीर में पांच अगस्त को होगा महासम्मेलन बिहारशरीफ : पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पिछड़ा-अतिपिछड़ा को आबादी के अनुसार राजनीतिक पार्टियां कोटा दे. भागीदारी देकर खानापूर्ति किये जाने का कार्य बंद करें. वे मंगलवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि पांच अगस्त […]
विज्ञापन
राजगीर में पांच अगस्त को होगा महासम्मेलन
बिहारशरीफ : पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पिछड़ा-अतिपिछड़ा को आबादी के अनुसार राजनीतिक पार्टियां कोटा दे. भागीदारी देकर खानापूर्ति किये जाने का कार्य बंद करें. वे मंगलवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को राजगीर में पिछड़ा-अतिपिछड़ा महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि 57 फीसदी से अधिक आबादीवाले इस समाज का वोट सभी दलों को चाहिए, लेकिन इनके विकास के लिए भाजपा जैसे कुछ दलों को छोड़ कोई कुछ नहीं कर रहा है.
आज ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ भाजपा सरकार इस समाज तक समग्र विकास का पुरजोर प्रयास कर रही है.
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में 29 जातियों को अतिपिछड़ा में डाल दिया गया है. पहले एक पोस्ट पर 10 लोग अर्जी देते थे. अभी यह संख्या 25 हो गयी है. उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि इस संघर्ष में साथ दें. इस मौके पर प्रवीला देवी, राजेश्वर सिंह, नवीन कुमार, अमरेश कुमार, रवि मंडल, अरुण कुमार, टुनटुन, धीरज, आजाद कुमार, मनोज चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










