बिहारशरीफ : सत्ता नहीं व्यवस्था बदलने की जरूरत : बापू गांधी

Updated at : 23 Jul 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सत्ता नहीं व्यवस्था बदलने की जरूरत : बापू गांधी

बिहारशरीफ : लोक स्वराज के संदेश के साथ बापू गांधी का बिहार की धरती पर पदार्पण हुआ. जिले के रहुई प्रखंड के कादी बिगहा गांव में बापू गांधी ने सर्वप्रथम मिडिल स्कूल के परिसर में एक सभा की गयी. उन्होंने कहा कि सत्ता से दूर देश की आम जनता त्रस्त है. सत्ता से नजदीक का […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : लोक स्वराज के संदेश के साथ बापू गांधी का बिहार की धरती पर पदार्पण हुआ. जिले के रहुई प्रखंड के कादी बिगहा गांव में बापू गांधी ने सर्वप्रथम मिडिल स्कूल के परिसर में एक सभा की गयी. उन्होंने कहा कि सत्ता से दूर देश की आम जनता त्रस्त है. सत्ता से नजदीक का व्यक्ति मस्त है.
आज समाज में नैतिकता समाप्त हो रही है. शंका, संदेश, अविश्वास, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, बलात्कार, अपहरण, जलसाजी जैसे अपराधों में वृद्धि हुई है. देश व प्रदेश में सत्ता नहीं व्यवस्था बदलने की जरूरत है. जिस तरह से चंपारण आंदोलन के सूत्रधार पं. राजकुमार शुक्ल थे, वैसे ही आज निर्मल कुमार वर्मा ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए सूत्रधार की भूमिका में हैं.
सभा में भारतीय लोक स्वराज मिशन का गठन एवं कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव पास किया गया. मौके पर ग्राम कादी बिगहा में ऐतिहासिक आदि शक्ति धाम की स्थापना का श्रीगणेश परम पूज्य बापू गांधी के कर कमलों से किया गया. कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्मल कुमार वर्मा, संजीव शरद उर्फ गुड्डू, कुंदन लाल सहगल, एनके ठाकुर, प्रेमप्रकाश, आशा वर्मा, अवधेश रौशन, चंदन पांडेय, स्नेह लता, तारा देवी, संगीता देवी, गीता रानी, निर्मला सिन्हा, रेणु मेहता, शिमला सिन्हा, अन्नपूर्णा देवी, पतासंग की मुखिया ममता देवी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन