नालंदा डेयरी में तैयार हो रहा टेट्रापैक एप्पल का जूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : चार लाख लीटर क्षमता नालंदा डेयरी प्लांट अपने खास उत्पादों के लिए मशहूर है. यहां 20 हजार लीटर क्षमता का आइसक्रीम प्लांट से तरह-तरह के फ्लेवर वाले आइसक्रीम का निर्माण हो रहा है. यहां से उत्पादित दूध का टेट्रापैक काफी प्रसिद्ध है. सामान्य तापमान में करीब छह माह तक सुरक्षित रहने वाले दूध […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : चार लाख लीटर क्षमता नालंदा डेयरी प्लांट अपने खास उत्पादों के लिए मशहूर है. यहां 20 हजार लीटर क्षमता का आइसक्रीम प्लांट से तरह-तरह के फ्लेवर वाले आइसक्रीम का निर्माण हो रहा है. यहां से उत्पादित दूध का टेट्रापैक काफी प्रसिद्ध है. सामान्य तापमान में करीब छह माह तक सुरक्षित रहने वाले दूध के इस टेट्रापैक की सप्लाई पूर्वोत्तर के राज्यों व बाॅर्डर तक हो रही है. यहां से उत्पादित दूध पाउडर व घी की डिमांड भी काफी अधिक है. इसी कड़ी में नालंदा डेयरी जल्द ही एप्पल जूस का टेट्रा पैक व दूध पाउडर का कंज्यूमर पैक तैयार करने जा रहा है.
नेचुरल व टेट्रापैक में आयेगा एप्पल जूस:
नालंदा डेयरी जल्द ही नेचुरल एप्पल जूस मार्केट में उतारने जा रहा है. इसमें न तो किसी प्रकार का कलर होगा और न ही फ्लेवर होगा. पूरी तरह से यह नेचुरल एप्पल जूस होगा. यह एप्पल जूस स्टेरेलाइज्ड होगा व टेट्रापैक में होगा. 200 एमएल इस एप्पल जूस की कीमत 20 रुपये होगी. इसके उत्पादन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नालंदा डेयरी में 15 दिनों के बाद एप्पल जूस का उत्पादन शुरू हो जायेगा.
स्वास्थ्य के लिए यह एप्पल जूस होगा लाभदायक:
नालंदा डेयरी के द्वारा उत्पादित एप्पल जूस स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होगा. माना जाता है कि प्रतिदिन एक सेब का सेवन करने से बीमारी और डाॅक्टर से छुटकारा मिल जाता है. इसी प्रकार सेब का जूस प्रतिदिन पीने से शरीर की मांसपेशी मजबूत होगी, इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है. इसके साथ ही सेब का जूस डायबिटिज की बीमारी को भी दूर करने में लाभदायक है. सेब का जूस शरीर को ताजगी प्रदान करता है.
दूध पाउडर का कंज्यूमर पैक बनाने की तैयारी:
नालंदा डेयरी जल्द ही अपने ग्राहकों को दूध पाउडर का कंज्यूमर पैक उपलब्ध करायेगा़ इसके लिए तैयारी चल रही है. दूध पाउडर का यह कंज्यूमर पैक पांच ग्राम, 15 ग्राम, 20 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक का होगा. इस दूध पाउडर के कंज्यूमर पैक की सप्लाई की जायेगी. ग्राहक इस कंज्यूमर पैक दूध पाउडर का इस्तेमाल चाय बनाने से लेकर पानी में घोल कर पीने में कर सकेंगे. इसके लिए नालंदा डेयरी में सेटअप तैयार हो रहा है. पैकिंग की व्यवस्था की जा रही है. उम्मीद जतायी जा रही है कि चार महीने में इस कंज्यूमर पैक दूध पाउडर का निर्माण नालंदा डेयरी में शुरू हो जायेगा.
नालंदा डेयरी में उत्पादित सामग्री:
-सुधा दूध, सुधा टेट्रापैक, दूध पाउडर
– सुधा घी, विभिन्न फ्लेवर के आइसक्रीम
– एप्पल जूस (तैयारी चल रही है)
– कंज्यूमर पैक दूध पाउडर (तैयारी चल रही है)
– सुधा दही
क्या कहते हैं अधिकारी
‘‘नालंदा डेयरी में विभिन्न साइज के दूध पैक, पाउडर, घी व विभिन्न फ्लेवर के आइसक्रीम का उत्पादन हो रहा है. जल्द ही नालंदा डेयरी से नेचुरल एप्पल जूस का निर्माण शुरू हो जायेगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं. इसके अलावा कंज्यूमर पैक दूध का पाउडर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. कंज्यूमर पैक दूध पाउडर का इस्तेमाल चाय बनाने व पानी में घोल कर पीने में किया जा सकता है.’’
एके सिंह, चीफ एक्जीक्यूटिव, नालंदा डेयरी, बिहारशरीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










