निजी नर्सिंग होम के प्रसव वार्ड में लगी आग, भगदड़
Updated at : 20 Jun 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलिंडर ने पकड़ ली आग हिलसा(नालंदा) : सूर्य मंदिर तालाब पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम के प्रसव वार्ड में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलिंडर में लगी आग से मरीजों में भगदड़ मच गयी. सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. बाद में दमकलकर्मियों के सहयोग से किसी तरह […]
विज्ञापन
दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलिंडर ने पकड़ ली आग
हिलसा(नालंदा) : सूर्य मंदिर तालाब पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम के प्रसव वार्ड में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलिंडर में लगी आग से मरीजों में भगदड़ मच गयी. सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. बाद में दमकलकर्मियों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा शहर के सूर्य मंदिर तालाब पर स्थित निजी नर्सिंग होम के प्रसव वार्ड में मंगलवार की सुबह मरीज दूध गर्म कर रहे थे, इसी दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गयी. आग लगते ही मरीजों में भगदड़ मच गयी. अगलगी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रसव वार्ड के कई बेडसीट और कंबल आदि जल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




