नालंदा में किशोरी से गैंगरेप, पुलिस ने चार आरोपिताें धर दबोचा

पटना : बिहार में एकबार फिर गैंगरेप की घटना सामने आयी है. नालंदा में चार मनचलों ने एक नाबालिग के साथ घटना को अंजाम दिया है. इसके साथ ही घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है. नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही […]
पटना : बिहार में एकबार फिर गैंगरेप की घटना सामने आयी है. नालंदा में चार मनचलों ने एक नाबालिग के साथ घटना को अंजाम दिया है. इसके साथ ही घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है. नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी हरकत में आये. वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को धर दबोचा.
Bihar: 4 people arrested in connection with the gang-rape of a 14-year-old girl in Nalanda's Sarmera. The accused had also circulated a video of the act on social media.
— ANI (@ANI) June 17, 2018
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है. नालंदा एसपी सुधीर कुमार पोरिका भी घटनास्थल पर जांच के लिए रवाना हो गये है, जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




