सड़क दुर्घटना में एक की मौत मोटरसाइकिल बरामद

Updated at : 07 Jun 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत मोटरसाइकिल बरामद

कतरीसराय (नालंदा) : गिरियक पार्वती स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र के मायापुर मोड़ के पास तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने मायापुर गांव निवासी बच्चु माहतो को घक्का मार दिया. घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पीड़ित मायापुर मोड़ से घर जा रहा था कि सड़क पार करने के […]

विज्ञापन

कतरीसराय (नालंदा) : गिरियक पार्वती स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र के मायापुर मोड़ के पास तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने मायापुर गांव निवासी बच्चु माहतो को घक्का मार दिया. घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पीड़ित मायापुर मोड़ से घर जा रहा था कि सड़क पार करने के दौरान शाहपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बेहोशी ही हालत मे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर थानाघ्यक्ष आलोक कुमार ने चालक को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. मोटरसाइकिल सवार शेखपुरा जिले के करीमा बिगहा गांव निवासी सूरजभान कुमार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन