पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Updated at : 18 May 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ के पास हुआ हादसा घायल युवकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती बिहारशरीफ : एनएच-31 स्थित मामू-भगीना मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन साथी जख्मी हो गये. इनमें से एक की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. दो अन्य साथियों को […]

विज्ञापन

दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ के पास हुआ हादसा

घायल युवकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिहारशरीफ : एनएच-31 स्थित मामू-भगीना मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन साथी जख्मी हो गये. इनमें से एक की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. दो अन्य साथियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृत युवक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं मोहल्ला निवासी अरुण प्रसाद साव के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है. दो अन्य घायल युवक मोगल कुआं मोहल्ला निवासी गोलू कुमार एवं शृंगार हाट मोहल्ला निवासी विक्की कुमार हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह तीन युवक बाइक पर सवार होकर बियावानी गांव जाने के लिए एनएच 31 स्थित मामू भगीना मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप वैन से बाइक की टक्कर हो गयी.
इसमें बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये. इधर, घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि पिकअप वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, घटना में जख्मी राहुल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. इधर, सदर बीडीओ अंजन दत्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन