डाककर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, काम ठप

बिहारशरीफ : स्थानीय प्रधान डाकघर के प्रांगण में चौथे दिन भी डाककर्मियों की हड़ताल जारी रही. भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कौशलेंद्र कुमार पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण डाककर्मी इस हड़ताल में शामिल हुए. गुरुवार को डाककर्मियों की बैठक हुई. बैठक में पूर्व प्रमंडलीय सचिव बलराम सिंह के […]
बिहारशरीफ : स्थानीय प्रधान डाकघर के प्रांगण में चौथे दिन भी डाककर्मियों की हड़ताल जारी रही. भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कौशलेंद्र कुमार पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण डाककर्मी इस हड़ताल में शामिल हुए. गुरुवार को डाककर्मियों की बैठक हुई. बैठक में पूर्व प्रमंडलीय सचिव बलराम सिंह के साथ भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशुन, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, मंत्री अशोक कुमार ने भाग लिया. संघ के पूर्व प्रमंडलीय अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि जब तक सरकार कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश को पूर्णतः लागू नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी. डाॅ कौशलेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि 29 मई से भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ से जुड़े तमाम संगठन भी ग्रामीण डाककर्मियों के समर्थन में कार्य का बहिष्कार कर इस हड़ताल में शामिल हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




