आलोक हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

हिलसा(नालंदा) : चार दिन पूर्व हिलसा में मां के सामने आठ साल के पुत्र आलोक कुमार की हत्या के मामले का मुख्य आरोपित रविशंकर कुमार ने सोमवार को पुलिस की दबिश के कारण हिलसा कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आठ मार्च को हिलसा शहर के कृष्णा नगर महादेव स्थान के समीप मठ की जमीन पर […]
हिलसा(नालंदा) : चार दिन पूर्व हिलसा में मां के सामने आठ साल के पुत्र आलोक कुमार की हत्या के मामले का मुख्य आरोपित रविशंकर कुमार ने सोमवार को पुलिस की दबिश के कारण हिलसा कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आठ मार्च को हिलसा शहर के कृष्णा नगर महादेव स्थान के समीप मठ की जमीन पर कर्कटनुमा मकान में अपनी मां गायत्री देवी व मौसी प्रेमलता कुमारी के साथ आठ वर्षीय आलोक कुमार सो रहा था. इसी दौरान परिवार के करीबी कुछ लोग वहां आये और रात में सोने की बात कह घर में घुस गये.
उक्त लोगों ने मां गायत्री देवी की आंखों के सामने ही उसके पुत्र आलोक कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद के द्वारा हिलसा थाना में तीन को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी को ले पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी थी. पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए सोमवार को हत्याकांड का मुख्य आरोपित चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रविशंकर कुमार ने हिलसा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




