हत्याकांड का आरोपित पटना से गिरफ्तार
Updated at : 07 Mar 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन अपने नाम नहीं करने पर चाचा को मारी थी गोली बिहारशरीफ : खेत की रखवाली करने गये चाचा विवेकानंद यादव उर्फ बुद्वू यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे भतीजे अरुण यादव को सोमवार को पटना से गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि पिछली 12 फरवरी को सरमेरा के छोटी केनार में […]
विज्ञापन
जमीन अपने नाम नहीं करने पर चाचा को मारी थी गोली
बिहारशरीफ : खेत की रखवाली करने गये चाचा विवेकानंद यादव उर्फ बुद्वू यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे भतीजे अरुण यादव को सोमवार को पटना से गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि पिछली 12 फरवरी को सरमेरा के छोटी केनार में विवेकानंद को उनके भतीजे अरुण ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था. इसके बाद 20 फरवरी को पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशित प्रिया ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इस घटना के बाद छोटी केनार गांव में काफी तनाव एवं दहशत का माहौल बन गया था. घटना को अंजाम देने के बाद नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था.
लेकिन, नालंदा पुलिस की गठित टीम भी उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. अंतत: बड़े ही नाटकीय ढंग से उक्त हत्याकांड के नामजद अभियुक्त को पटना कॉमर्स कॉलेज के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना के मूल में यह पाया गया कि गिरफ्तार भतीजा अरुण की नजर चाचा विवेकानंद की जमीन पर थी. लेकिन उसने उसके नाम नहीं की, जिससे आक्रोशित होकर चाचा की हत्या कर दी. छापेमारी टीम में अस्थावां अंचल के पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश यादव, सरमेरा थानाध्यक्ष उदय कुमार, हवलदार रामसकल राय, सिपाही अविनाश कुमार व उमाशंकर कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




