परिजनों ने शादी से किया इन्कार तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

सिलाव (नालंदा) : नालंदा थाना क्षेत्र के मिर्जा बिगहा गांव में परिजनों के शादी करने से इन्कार करने पर प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया. इसमें प्रेमिका की मौत हो गयी. साथ ही प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई और नालंदा स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मिर्जा बिगहा गांव […]
सिलाव (नालंदा) : नालंदा थाना क्षेत्र के मिर्जा बिगहा गांव में परिजनों के शादी करने से इन्कार करने पर प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया. इसमें प्रेमिका की मौत हो गयी. साथ ही प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई और नालंदा स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मिर्जा बिगहा गांव के रामनंदन केवट की बेटी को गांव के ही अर्जुन केवट के बेटे से प्रेम हो गया. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका के घरवालों को इसकी भनक लग गयी.
इसके बाद लड़की पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिये गये. वहीं, उसकी शादी दूसरी जगह करने के लिए बातचीत शुरू कर दी. घरवालों द्वारा दूसरी जगह शादी किये जाने की भनक जब युवती व उसके प्रेमी को लगी तो उन्हें सदमा लगा. प्रेमी युगल घरवालों का विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके और दोनों ने मिलकर एक खतरनाक फैसला लेते हुए अपनी-अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली. सोमवार की रात प्रेमिका ने जहर खाकर ली.
इसकी सूचना जब प्रेमी युवक को मिली तो उसने भी जहर खाकर लिया. लेकिन वह बच गया. उसका इलाज नालंदा स्थित निजी क्लिनिक में चल रहा है. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. मीडियाकर्मियों तक बात पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आयी और जांच शुरू की. नालंदा के थानाध्यक्ष विगाऊ राम से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने संवाददाताओं को खरी-खोटी सुना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




