इमरजेंसी की घंटी बजते ही डॉक्टर व कर्मी हुए अलर्ट !

बिहारशरीफ : गुरुवार की दोपहर करीब पौने दो बजे सदर अस्पताल की इमरजेंसी की घंटी बजी. घंटी बजते ही अस्पताल के डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट हो गये. आकस्मिक कक्ष से लेकर ओपीडी के डॉक्टर व कर्मियों ने अपनी जगह ले ली़ मौका था किसी संभावित आकस्मिक घटना से निबटने के लिए आयोजित मॉक […]
बिहारशरीफ : गुरुवार की दोपहर करीब पौने दो बजे सदर अस्पताल की इमरजेंसी की घंटी बजी. घंटी बजते ही अस्पताल के डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट हो गये. आकस्मिक कक्ष से लेकर ओपीडी के डॉक्टर व कर्मियों ने अपनी जगह ले ली़ मौका था किसी संभावित आकस्मिक घटना से निबटने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल का.
इसमें आपदा प्रबंधन के तहत आपदा से निबटने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल में भूकंप में बचने का तरीका बताया गया़ मॉक ड्रिल में घायल लोगों को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. वार्ड में जाते ही वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. साथ ही आग लगने पर इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गयी़ सूचना पर फायर स्टेशन के कर्मी दमकल के साथ वहां पर आये और आग पर काबू पाया़ इसमें बताया गया कि अचानक आग जाये तो कैसे बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




