सड़क हादसे में दो शिक्षक जख्मी, किया रेफर

Updated at : 29 Nov 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो शिक्षक जख्मी, किया रेफर

राजगीर : राजगीर महोत्सव के मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित सद्भावना मार्च में शामिल होने जा रहे विवेकानंद मध्य विद्यालय राजगीर के प्रधानाध्यापक सहित एक सहायक शिक्षक मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पास के सरकारी […]

विज्ञापन

राजगीर : राजगीर महोत्सव के मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित सद्भावना मार्च में शामिल होने जा रहे विवेकानंद मध्य विद्यालय राजगीर के प्रधानाध्यापक सहित एक सहायक शिक्षक मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार विवेकानंद मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार व सहायक शिक्षक अवध बिहारी उर्फ सुनील कुमार मंगलवार की सुबह सद्भावना मार्च में शामिल होने जरासंध अखाड़ा के पास स्कूटी से जा रहे थे कि तभी मनियार मठ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक डेयरी वाहन से उनकी टक्कर हो गयी.

टक्कर के बाद डेयरी वाहन घटनास्थल पर ही पलट गया. एक दूसरी सड़क दुर्घटना में राजगीर बाईपास रोड के रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार सिलाव निवासी मोहित कुमारी व रामानंद कुमार जख्मी हो गये. जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन