वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी
Updated at : 28 Nov 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन

घटना में नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी बिहारशरीफ : रविवार की देर रात्रि सारे थाना क्षेत्र का सारे गांव गोलियों की तरतराहट से गूंज उठा. गोलीबारी की यह घटना थाना से महज 100 से 150 कदम की दूरी पर घटी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार गोलीबारी की घटना गांव के रंजन सिंह व रामाशंकर शर्मा […]
विज्ञापन
घटना में नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
बिहारशरीफ : रविवार की देर रात्रि सारे थाना क्षेत्र का सारे गांव गोलियों की तरतराहट से गूंज उठा. गोलीबारी की यह घटना थाना से महज 100 से 150 कदम की दूरी पर घटी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार गोलीबारी की घटना गांव के रंजन सिंह व रामाशंकर शर्मा उर्फ कारू सिंह के बीच घटी है. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात्रि ग्रामीण किसी बात को लेकर रामाशंकर शर्मा उर्फ कारू सिंह के साथ मारपीट कर दी. इस बात से बौखलाये रामाशंकर शर्मा उर्फ कारू सिंह घर से हथियार निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में रंजन सिंह द्वारा भी गोलीबारी की गयी.
गोलीबारी के दौरान दोनों के समर्थकों ने गांव निवासी सन्नी व बबलू नामक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों का इलाज सारे के एक निजी अस्पताल में चलाया जा रहा है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर सारे थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में दो से तीन राउंड फायरिंग करने की जानकारी पुलिस को मिली है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. दो पक्षों द्वारा थाने में कांड दर्ज कराया गया. ग्रामीणों की माने तो घटना के वक्त दोनों ओर से 25-30 राउंड फायरिंग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




