खड़े ट्रक में दूसरे ने मारी टक्कर, चालक मरा
Updated at : 26 Nov 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. एनएच-31 पर स्थित रायफल मोड़ के समीप दुर्घटना घटी, तेज गति पड़ी महंगी हादसे का शिकार चालक उड़ीसा का था निवासी बिहारशरीफ\गिरियक : भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. घटना जिले के एनएच-31 पर स्थित रायफल मोड़ के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि घटी. हादसे में मरने वाले ट्रक […]
विज्ञापन
हादसा. एनएच-31 पर स्थित रायफल मोड़ के समीप दुर्घटना घटी, तेज गति पड़ी महंगी
हादसे का शिकार चालक उड़ीसा का था निवासी
बिहारशरीफ\गिरियक : भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. घटना जिले के एनएच-31 पर स्थित रायफल मोड़ के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि घटी. हादसे में मरने वाले ट्रक चालक की पहचान उड़ीसा सा राज्य के खुर्द जिला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वरूणा गांव निवासी दुर्योधन पालटा सिंह के 38 वर्षीय पुत्र काशीनाथ पालटा सिंह के रूप में की गयी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक चालक शुक्रवार की मध्य रात्रि पावापुरी ओपी क्षेत्र के रायफल मोड़ के समीप एक होटल पर चाय पीने के लिए रूका था. ट्रक से उतरने के दौरान अचानक पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने पूर्व खड़ी उक्त ट्रक को जबरदस्त ठोकर मार दी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पावापुरी ओपी प्रभारी शरद कुमार ने हादसे में घायल ट्रक के चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया.
ओपी प्रभारी ने हादसे का शिकार होने वाली ट्रक महाराष्ट्रा से सिलीगुड़ी जा रही थी. घटना को अंजाम देने वाले ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना टेलीफोन के माध्यम से दे दी है. पुलिस द्वारा दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया गया है. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद कुछ देर के लिए हाइवे की यातायात व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा,जिसे समय रहते ही पुलिस के अथक प्रयास के बाद सामान्य कर दिया गया.
पोल से टकराया बोलेरो, हताहत नहीं
बिहारशरीफ. शनिवार की दोपहर शहर के कागजी मोहल्ले के पास एक बोलेरे अचानक विद्युत पोल से जा टकराया. इस हादसे में बोलेरे गाड़ी का आगे का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.गाड़ी के बोलेरे से टकराने के तत्काल बाद एक 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार गाड़ी के उपर आ गिरा. इस हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर नगर थाना पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंच कर व्यवस्था को दुरूस्त कर क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके से हटवाया. इस हादसे में बोलेरे सवार नवादा निवासी बबलू कुमार घायल हो गया. इलाज के लिए घायल को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




