शराब चुलाई के आरोपित को दस साल की कैद

Updated at : 25 Nov 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
शराब चुलाई के आरोपित को दस साल की कैद

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के षष्ठम एडीजे इशरत उल्ला ने उत्पाद अधिनियम की धारा 30ए व डी के तहत साक्ष्य सही पाते हुए आरोपी विनोद ढाढ़ी को दोषी करार किया. सारे थाना क्षेत्र के ओंदा ग्रामवासी आरोपी को दस साल कारावास की सजा दी. आरोपी को एक लाख रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा. जिसे […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के षष्ठम एडीजे इशरत उल्ला ने उत्पाद अधिनियम की धारा 30ए व डी के तहत साक्ष्य सही पाते हुए आरोपी विनोद ढाढ़ी को दोषी करार किया. सारे थाना क्षेत्र के ओंदा ग्रामवासी आरोपी को दस साल कारावास की सजा दी. आरोपी को एक लाख रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा. जिसे अदान न करने पर दो वर्ष कारावास भुगतना होगा. मामले के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष से स्पेशल पीपी दिलीप कुमार सिंह व सुशील कुमार ने बहस तथा साक्षियों को परीक्षण किया था. मामले के सूचक जमादार लक्ष्मी पासवान ने आरोपी के घर पर छापेमारी करते हुए पांच लीटर चुलाई शराब बरामद किया था.

साथ ही शराब बनाने के अन्य सामान को भी बरामद किया था. इसके बाद सारे थाना कंाड संख्या 83/2017 के तहत आरोप दर्ज किया गया था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन