दुकान में अगलगी से पांच लाख की संपत्ति खाक

Updated at : 25 Nov 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान में अगलगी से पांच लाख की संपत्ति खाक

बरबीघा : महावीर चौंक के समीप सांई ऑटों पार्टस नामक दुकान में गुरुवार की रात आग लग जाने से 80 हजार रूपया नकद के अलावे करीब पांच लाख रूपये के सामान जलकर स्‍वाहा हो गया. आगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया. प्रशासन को सूचना दिये जाने के बाद भी अग्निशामक वाहन घटनास्थल पर […]

विज्ञापन

बरबीघा : महावीर चौंक के समीप सांई ऑटों पार्टस नामक दुकान में गुरुवार की रात आग लग जाने से 80 हजार रूपया नकद के अलावे करीब पांच लाख रूपये के सामान जलकर स्‍वाहा हो गया. आगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया. प्रशासन को सूचना दिये जाने के बाद भी अग्निशामक वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा. जिससे दुकान में रखे सारे पार्टस जलकर राख हो गये. इस संबंध में दुकान मालिक भोला मिस्‍त्री ने बताया कि गुरूवार की रात अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दुकान बंद कर घर चला गया. देर रात बगल के दुकानदार ने सूचना दी की दुकान से काफी धुआं निकल रहा है.

जिसपर वह अपने परिजनों के साथ तुरंत दुकान पहुंचे और शटर उठाने का प्रयास किया. किन्‍तु अंदर दुकान में आग की लपटें फैली थी. इसकी खबर प्रशासन को दिया गया. कई बार फोन करने पर भी दमकल नहीं पहुंचा. जिससे आग पर काबू पाया जा सकता था. तबतक सारे पार्टस-पूर्जें एवं नकद और फर्निचर सहित सारे सामान जलकर राख हो चुके थे. इन्‍होंने बताया कि दुकान में 80 हजार रूपया नकद था वो भी जल गया और करीब पांच लाख रूपये के विभिन्‍न तरह के गाडि़यों के पार्टस जल गये. इन्‍होंने आगलगी के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बताते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि वह मिस्‍त्री का भी काम करते हैं. किसी ने दुश्‍मनी के कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन